पोलायकलां: अकोदिया में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को पकड़ा, भोपाल से 2.50 लाख की चेन बरामद
अकोदिया पुलिस ने शनिवार दोपहर 3 बजे बुजुर्ग महिला के पर्स से चोरी हुई 22 ग्राम सोने की चेन, कीमत करीब 2.50 लाख रुपए, तीन दिन में बरामद कर ली। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भोपाल के ईरानी डेरे तक पहुंची पुलिस को देखकर संदिग्ध चेन फेंककर फरार हो गया। एसडीओपी निमेष देशमुख ने व्यापारियों से सीसीटीवी लगाने की अपील की।