प्रतापगढ़: कुम्हिया गांव में बिजली के बिल के विवाद में विवाहिता के साथ की गई मारपीट
प्रतापगढ़ जनपद के कुम्हिया गांव में बिजली के बिल के विवाद को लेकर ससुर और देवर ने विवाहिता को मार-पीट कर घायल कर दिया। मामले में पीड़िता के पति सूरज हरिजन ने शनिवार शाम 7 30 पुलिस को शिकायती पत्र दिया। आरोप है कि बिजली के बिल को लेकर हुए विवाद में पिता और छोटे भाई ने उसकी पत्नी नेहा के साथ मारपीट की। इससे वह घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।