निज़ामाबाद: प्राथमिक विद्यालय पारन कुंडा में बाल दिवस पर बच्चों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण
आजमगढ़ के प्राथमिक विद्यालय पारन कुंडा में बाल दिवस पर बच्चों को उनके अधिकारों व शिक्षा के महत्व की जानकारी दी गई और शासन की कल्याणकारी योजनाओं के तहत पुस्तकें व शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।