विदिशा नगर: पटेल ढाबे के पास पड़ोसी पर चाकू से हमला, सिर पर पत्थर से वार, जिला अस्पताल में भर्ती
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अहमदपुर रोड स्थित पटेल ढाबे के पास 35 वर्षीय आसिफ खान पर पड़ोसी जावेद और उसके साथियों द्वारा चाकू से हमला करने का आरोप है। सोमवार दोपहर 2 बजे परिजनों के मुताबिक आसिफ के सीने और हाथ पर चाकू के घाव लगे, जबकि सिर पर पत्थर से कई वार किए गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।