कौंच: धौरपुर गांव में 21 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटका मिला, गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Konch, Jalaun | Oct 22, 2026 कैलिया थाना क्षेत्र के धौरपुर गांव में बुधवार देर रात 10 बजे 21 वर्षीय रोहित कुशवाहा का शव घर में खपरैल के नीचे फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए। रोहित करीब एक सप्ताह पहले झारखंड के पलामू से गांव लौटा था और घर में अकेला रहता था। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है।