हज़ारीबाग: स्वास्थ्य सेवाओं पर डीसी सख्त, दिसंबर तक भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश
उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। डीसी ने अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी, जांच, दवाइयों, एम्बुलेंस और टेक्नीशियन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। खराब सोलर सिस्टम को जल्द दुरुस्त कराने और अस्पताल परिसरों की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया गया। डीसी ने स्वास्थ्य विभाग की भर्ती प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी क