बरहेट: दुर्गा पूजा को लेकर बरहेट थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक
बुधवार को बरहेट थाना प्रांगण में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी अंशु कुमार पांडे की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें पूजा को लेकर पूजा पंडालों सहित क्षेत्र में विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनी रहे इस पर चर्चा किया गया तथा पूजा समितियों को कई दिशा निर्देश भी दिए गए।