बरहज: बरहज तहसील क्षेत्र में कार्यरत लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल, लेखपाल को निलंबित किया गया
Barhaj, Deoria | Jun 3, 2025 बरहज तहसील में तैनात लेखपाल सूरज कुमार सिन्हा को रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार शाम 4 बजे के करीब तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बरहज एसडीएम विपिन द्विवेदी ने बताया कि राजस्व निरीक्षक की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। तहसील प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।