बरहज: जिले में गोरखपुर जोन की 73वीं अंतर्जनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ
Barhaj, Deoria | Jun 2, 2025 स्व. रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में गोरखपुर जोन की 73वीं अंतर्जनपदीय पुलिस वार्षिक फुटबॉल (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का उद्घाटन सोमवार सुबह 11 बजे से पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने किया।इस अवसर पर गोरखपुर जोन के दस जनपदों की महिला एवं पुरुष पुलिस टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह में श्री वीर ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दिए।