बरहज: गौरी बाजार क्षेत्र के एक विद्यालय पर कोर्ट की कार्रवाई के बाद आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष का वीडियो हुआ वायरल
Barhaj, Deoria | May 31, 2025 आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने शनिवार रात करीब 10 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें उन्होंने गौरी बाजार क्षेत्र के एक विद्यालय पर कोर्ट द्वारा की गई कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अमिताभ ठाकुर ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी देवरिया को पत्र भी भेजा है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।