सरदारशहर: फोगां भरतरी निवासी व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर गाड़ी हड़पने का आरोप में पुलिस थाने में करवाया मामला दर्ज
फोगां भरतरी निवासी सांवरमल पुत्र सीताराम सुथार उम्र 36 साल ने रिपोर्ट देकर बताया कि मेरे पास खरीद सुदा वाहन डिजायर स्विफ्ट गाड़ी है जो ओमप्रकाश पुत्र हरिराम मेघवाल निवासी खेजड़ा तहसील भानीपुरा के नाम से पंजीकृत सुदा है। उक्त वाहन एस के फाइनेंस कंपनी से फाइनेंस सुदा है। मेरी सरदारशहर में एक दुकान चूरू फांटा के पास स्थित है।