सरदारशहर: हरियासर गांव के पास कार पलटने से 2 महिलाओं सहित 3 लोग हुए घायल, एंबुलेंस से लाया गया राजकीय अस्पताल
सरदारशहर के हनुमानगढ़ रोड मेगा हाईवे पर हरियासर गांव के पास गुरुवार सुबह करीब 9 बजे एक कार असंतुलित होकर पलट गई। जिससे कार सवार दो महिला सहित तीन जने घायल हो गए। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के चालक पंकज सिहाग और इएमटी नेतराम ने तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया।