सरदारशहर: मदीना कॉलोनी के पास कीटनाशक के सेवन से बेहोशी की हालत में मिला एक व्यक्ति, 108 एंबुलेंस ने पहुंचाया राजकीय अस्पताल
मदीना कॉलोनी के पास शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। आसपास के लोगों ने जब उक्त व्यक्ति के मुंह से झाग निकलते हुए देखे तो इसकी जानकारी 108 एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के चालक पंकज सिहाग और इएमटी नेतराम ने बेहोशी की हालत में मिले उक्त व्यक्ति को 108 एंबुलेंस की सहायता से राजकीय अस्पताल पहुंचाया।