सरदारशहर: रामनगर बास निवासी 31 वर्षीय युवक की गुमशुदगी का मामला पुलिस थाने में दर्ज, युवक 2 साल से ज्यादा समय से लापता है
रामनगर बास निवासी गंगा पत्नी मनफूल प्रजापत ने मामला दर्ज करवाया है कि मेरा अविवाहित पुत्र भगवानाराम उम्र 31 साल मानसिक रूप से बीमार रहता था 16 जून 2022 को भगवानाराम बिना बताए घर से कहीं चला गया। काफी देर तक वापस नहीं आने पर हमने मोहल्ले में तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर युवक की तलाश शुरू कर दी है।