ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा में शासकीय भूमि पर आधी रात अवैध बोरिंग, प्रतिबंध के बावजूद प्रशासन ने दर्ज की FIR
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम दियागढ़ में शासकीय भूमि पर अवैध बोरिंग कराने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी राकेश गौड़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बिना अनुमति कराया गया नलकूप खनन पटवारी की जांच में खसरा नंबर 98 की शासकीय भूमि पर अवैध बोरिंग की पुष्टि हुई। मामले की रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपने के बाद कार्रवाई की गई।