सरदारशहर: करणी माता और हांडिया बाबा के मंदिर पर विशाल जागरण का आयोजन, मंदिर में मौजूद काबा रहा आकर्षण का केंद्र
सरदारशहर के बहादुरसिंह कॉलोनी 5 भाई चौक स्थित करणी माता व हांडिया बाबा के मंदिर पर शनिवार रात्रि 10 बजे से 3 बजके तक विशाल जागरण का आयोजन हुआ। मंदिर कमेटी के ललित जैसनसरिया ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी करणी माता और हांडिया बाबा के मंदिर पर विशाल जागरण का आयोजन रखा गया है।