सरदारशहर: राजीव गांधी खेल मैदान में चल रही सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता में पुलिस थाना टीम ने HDFC बैंक की टीम को 41 रन से हराया
सरदारशहर के राजीव गांधी खेल मैदान में राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ द्वारा 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक आयोजित सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन शनिवार सुबह 7 से शाम 6 तक 5 मैच खेले गए। जिसमें सबसे चर्चित मैच सरदारशहर पुलिस थाना टीम और एचडीएफसी बैंक के बीच रहा। जिसमें एचडीएफसी बैंक की टीम को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी।