सरदारशहर: वार्ड 22 भाट भवन से सीकर जीवण माता के लिए रवाना हुआ पैदल यात्री संघ, जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया
सरदारशहर के भाट भवन वार्ड 22 से शनिवार शाम 5 बजे सीकर जीवण माता के लिए पैदल यात्री संघ रवाना हुआ। संघ के अध्यक्ष किशनलाल भाट ने बताया कि सीकर जीवण माता जाने वालों की यह 21वीं फेरी है। पिछले 20 सालों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा के रूप में जाते हैं। जीवण माता के सैकड़ों पुरुष और महिला श्रद्धालु हर वर्ष पैदल सीकर जीवण माता के जाकर धोक लगाते हैं।