जलालपुर: पेड़ काटते समय डाल की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत
कटका थाना क्षेत्र के अमोला बुजुर्ग निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की पेड़ काटते समय डाल की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि सोमवार दिन में एक बजे अमोला निवासी पंकज बारी उर्फ पिंटू फुलवारी गांव में सूखी लकड़ी काटने के लिए पेड़ पर चढ़ा था।डाल काटते समय उसी डाल की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।सीएचसी भियांव में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।