पटियाली: पटियाली में दीपावली पर आतिशबाजी की दुकानें सजी, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़
पटियाली। पटियाली नगर के एसबीआर इंटर कॉलेज मैदान में रविवार को करीब तीन दर्जन आतिशबाजी की दुकानें सजीं। शाम को खरीदारों की भीड़ उमड़ी और लोगों ने जमकर पटाखे खरीदे। इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर कस्बे से दूर खुले मैदान में दुकानें लगवाई गई हैं। सभी दुकानों पर आग बुझाने के उपकरण उपलब्ध हैं।