हसनपुर: दीपुर में धड़ल्ले से बालू खनन का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
तहसील क्षेत्र के गांव दीपुर में कथित रूप से धड़ल्ले से बालू और मिट्टी खनन किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में मशीन के जरिए बालू और मिट्टी का खनन किए जाने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे गांव दीपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।