रेवदर: रेवदर अनादरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 14 महीने से लापता नाबालिग को सूरत से किया दस्तयाब, 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
Reodar, Sirohi | Sep 5, 2026 रेवदर के अनादारा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 14 महीने से लापता 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को गुजरात के सूरत से दस्तयाब कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग को भगाकर ले जाने के आरोप में लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी राजीव राजा को भी गिरफ्तार किया है। नाबालिग की मां ने 6 जुलाई को अनादारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।