सारठ: कृष्ण जन्माष्टमी पर दोमुहान घाट से जल भरकर दुखहरण महादेव पर जलार्पण, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
कृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार शाम 5 बजे तक हजारों श्रद्धालुओं ने दोमुहान संगम घाट से जल भरकर सारठ दुखहरण महादेव पर जलार्पण किया। बताया कि 15 वर्षों से अजय, पतरो व जयंती नदी के संगम घाट से जल लेकर बोल बम के जयकारे के साथ दोमुहान शिव-पार्वती मंदिर, आराजोरी हनुमान मंदिर, बामनगामा दुबे मंदिर, सारठ चौक बजरंगबली मंदिर व अंत में दुखहरणनाथ महादेव को जलार्पण करते हैं।