शेरघाटी: शेरघाटी अनुमंडल के इमामगंज, भगहर में बाढ़ से तबाही, कई कच्चे मकान ढहे; SDO ने किया निरीक्षण
शेरघाटी अनुमंडल में लगातार मूसलाधार बारिश और नदी के उफान से भगहर गांव में भारी तबाही हुई है। गांव के निचले इलाकों में कमर तक पानी घुस गया है, जिससे कई रास्ते जलमग्न हो गए हैं।बारिश के कारण मिट्टी के कई कच्चे मकान और दीवारें भरभरा कर गिर गईं। मलबे में अनाज, कपड़े और गृहस्थी का सामान दबकर बर्बाद हो गया, हालांकि समय रहते लोग बाहर निकल गए जिससे बड़ी जनहानि टल गई