चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति ने मनाया गोपाष्टमी पर्व।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी भांति 19वें वर्ष भी चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति द्वारा गोपाष्टमी पर्व पर मंगलवार को गो-पुष्ठी यज्ञ, गो सेवा, गो पूजन कर गायों को गुड़-चारा खिलाया गया।
अमन गौड़ ने बताया कि समिति द्वारा गोपाष्टमी के महापर्व पर गांधीनगर स्थित गोपाल गौशाला में चित्तौड़गढ़ की सुख, शांति, समृद्धि के लिए गोमाता की तस्वीर लगाकर गो-पुष्ठी यज्ञ किया गया जिसमें पंडित दीपक के मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी गई। ग्वालों की छोटी बालिकाओं के हाथों दीप प्रज्जवलित करा कार्यक्रम की शुरूआत हुई। संत विनोद यति महाराज के सानिध्य में गौ पूजन किया गया, चुनड़ी ओढ़ाकर, तिलक लगा, गुड़ खिला कर आरती की गई व गौ श्रृंगार किया गया। सभी कार्यकर्ताओं द्वारा गौ शाला की सभी गायों को गुड़-चारा खिलाया गया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने गौशाला में श्रमदान कर गो सेवा का संकल्प लिया। अंत में गौ स्तुति कर गौ माता की आरती उतारी।
गौ शाला में गौ सेवादारों, ग्वालों का भी भगवा उपरना ओढ़ा कर, तिलक लगाकर मिठाई का डिब्बा देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में गुरू विनोद यति महाराज, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश नाहटा, पर्यावरण संरक्षण सहप्रांत संयोजक धर्मपाल गोयल, आरएसएस नगर प्रचारक देवांग, धर्मेन्द्र मूंदड़ा आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।