Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

जालौन में धड़ल्ले से सज रहे जुआरियों के अड्डे। खुलेआम सार्वजनिक जगह पर खेला जा रहा लाखों का जुआ। श्मशान घाट के पीछे दर्जनों जुआरी लगा रहे हजारों लाखों की हारजीत की बाजी। गांव में जुआरियों से परेशान ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर बनाया वीडियो और किया सोशल मीडिया पर वायरल। वीडियो वायरल होने के बाद अब सबकी निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर हैं। पूरा मामला जनपद जालौन के ग्राम कुकरगाँव का बताया जा रहा है। फिलहाल पूरे प्रकरण के सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उरई को जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। नोट: वीडियो के सटीक समय और स्थान की पुष्टि उरई दर्शन नहीं करता है। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़

Orai, Jalaun | Jul 4, 2026

MORE NEWS

राजकीय मेडिकल कॉलेज का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, मरीजों से सीधे संवाद कर परखी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता

पूछताछ केंद्र को अधिक उपयोगी बनाने और आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में पारदर्शिता बढ़ाने के दिए निर्देश

उरई (जालौन): जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं तथा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी व वार्डों का भ्रमण किया और भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से सीधे संवाद कर उपचार, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय सेवाओं तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में संचालित पूछताछ केंद्र का भी अवलोकन किया। उन्होंने पाया कि पूछताछ केंद्र पर तैनात कर्मचारियों के नाम, पदनाम एवं मोबाइल नंबर प्रदर्शित नहीं किए गए हैं। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूछताछ केंद्र पर कर्मचारियों का नाम, पदनाम एवं मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए, ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों को आवश्यक जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके तथा संबंधित चिकित्सक या विभाग तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।जिलाधिकारी ने आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी (इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर) कक्ष का भी निरीक्षण किया और वहां पारदर्शिता एवं बेहतर निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कक्ष में पारदर्शी ग्लास लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर, त्वरित एवं सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. प्रशांत निरंजन, वित्त नियंत्रक आशुतोष चतुर्वेदी सहित अन्य चिकित्सक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़

राजकीय मेडिकल कॉलेज का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, मरीजों से सीधे संवाद कर परखी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पूछताछ केंद्र को अधिक उपयोगी बनाने और आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में पारदर्शिता बढ़ाने के दिए निर्देश उरई (जालौन): जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं तथा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी व वार्डों का भ्रमण किया और भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से सीधे संवाद कर उपचार, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय सेवाओं तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में संचालित पूछताछ केंद्र का भी अवलोकन किया। उन्होंने पाया कि पूछताछ केंद्र पर तैनात कर्मचारियों के नाम, पदनाम एवं मोबाइल नंबर प्रदर्शित नहीं किए गए हैं। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूछताछ केंद्र पर कर्मचारियों का नाम, पदनाम एवं मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए, ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों को आवश्यक जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके तथा संबंधित चिकित्सक या विभाग तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।जिलाधिकारी ने आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी (इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर) कक्ष का भी निरीक्षण किया और वहां पारदर्शिता एवं बेहतर निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कक्ष में पारदर्शी ग्लास लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर, त्वरित एवं सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. प्रशांत निरंजन, वित्त नियंत्रक आशुतोष चतुर्वेदी सहित अन्य चिकित्सक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़

Orai, Jalaun | Jul 4, 2026

जनपद जालौन में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही के साथ मारपीट, जांच करने गई पुलिस टीम पर परिजनों ने किया हमला

जालौन के सिरसाकलार थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमले की एक गंभीर घटना सामने आई है। एनसीआर के एक मामले में जांच करने गई पुलिस टीम पर आरोपियों और उनके परिजनों ने हमला कर दिया। इस दौरान एक कोबरा सिपाही को घर के अंदर बंधक बनाकर लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से बेरहमी से पीटा गया। वहीं, दूसरा सिपाही किसी तरह छत से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा और थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल सिपाही को आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराया। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस द्वारा बताया गया कि आज दिनांक 4 जुलाई को अजमेरन नाम की महिला द्वारा थाना सिरसाकलार में अपने पति, सास, देवर एवं एक रिश्तेदार के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसकी जांच में थाना सिरसाकलार में तैनात आरक्षी सौरभ पटेल एवं रिंकू यादव गये थे । उसी दौरान वादिनी के पति मजीद खां एवं सफीक तथा सास अकबरी एवं भांजे सलमान द्वारा पुलिस बल पर हमलावर हो गये । जिसके बाद पुलिस ने इनके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए चारो आरोपीगण को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध क्षेत्राधिकारी जालौन द्वारा बाईट भी दी गयी, सुनिये क्या कहा क्षेत्राधिकारी ने।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़

जनपद जालौन में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही के साथ मारपीट, जांच करने गई पुलिस टीम पर परिजनों ने किया हमला जालौन के सिरसाकलार थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमले की एक गंभीर घटना सामने आई है। एनसीआर के एक मामले में जांच करने गई पुलिस टीम पर आरोपियों और उनके परिजनों ने हमला कर दिया। इस दौरान एक कोबरा सिपाही को घर के अंदर बंधक बनाकर लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से बेरहमी से पीटा गया। वहीं, दूसरा सिपाही किसी तरह छत से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा और थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल सिपाही को आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराया। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि आज दिनांक 4 जुलाई को अजमेरन नाम की महिला द्वारा थाना सिरसाकलार में अपने पति, सास, देवर एवं एक रिश्तेदार के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसकी जांच में थाना सिरसाकलार में तैनात आरक्षी सौरभ पटेल एवं रिंकू यादव गये थे । उसी दौरान वादिनी के पति मजीद खां एवं सफीक तथा सास अकबरी एवं भांजे सलमान द्वारा पुलिस बल पर हमलावर हो गये । जिसके बाद पुलिस ने इनके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए चारो आरोपीगण को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध क्षेत्राधिकारी जालौन द्वारा बाईट भी दी गयी, सुनिये क्या कहा क्षेत्राधिकारी ने। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़

Orai, Jalaun | Jul 4, 2026

जालौन पुलिस द्वारा हत्या की घटना का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण: 2 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस द्वारा बताया गया कि दिनांक 3 जुलाई को थाना रामपुरा में वादी देवेन्द्र सिंह द्वारा तहरीरी सूचना दी गई है कि अभियुक्तगण द्वारा वादी की माँ मीना देवी पत्नी स्व० कल्लू सिंह राजावत उम्र करीब 50 वर्ष को मारपीट कर हत्या कर दी गयी है, जिसके संबन्ध में थाना रामपुरा में मु0अ0सं0 51/26 धारा 103 (1) बीएनएस बनाम लला उर्फ सहदेव आदि 02 नफर पंजीकृत हुआ था। घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक जालौन एवं क्षेत्राधिकारी माधौगढ के नेतृत्व में 02 टीमों का गठन किया गया था। दिनांक 4 जुलाई को थाना रामपुरा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया एवं उनकी निशादेही पर आलाकत्ल कुल्हाड़ी व बांस का डण्डा व घटना के वक्त पहने हुये कपड़े बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

पूछताछ में अभियुक्त रन सिंह उर्फ बसन्तू द्वारा बताया गया कि करीब 15 वर्ष पूर्व मृतका मीना देवी का मेरे पिता जन्ट सिंह से विवाद होने पर मृतका मीना ने मेरे पिता जन्ट सिंह को चप्पलों से मारा था जिससे मैं बहुत अपमानित महसूस करता था तथा अभियुक्त लला उर्फ सहदेव द्वारा बताया गया कि मृतका की पुत्री जिस गांव में ब्याही है उसी गांव के बगल में मेरी भी पुत्री ब्याही है मृतका की पुत्री के ससुरालीजनों से शादी को लेकर मुकदमा चल रहा था मृतका की पुत्री के ससुरीलजनों से मेरी बेटी के ससुरालीजनो का पारिवारिक सम्बन्ध था जिसके कारण मृतका मुझसे रंजिश मानती थी।

इन्ही कारणों से रंजिश मानते हुये दिनांक 1/2 जुलाई की रात्रि में लला उर्फ सहदेव ने डंडे व रन सिंह उर्फ बसन्तू ने कुल्हाड़ी के मुन्द से सोते समय मृतका के सिर पर जोरदार प्रहार करके उसकी हत्या कर दी एवं डण्डा व कुल्हाड़ी नदी के पास झाडियों में फेक दिया व वहीं नहाकर पहने हुये कपड़े भी फेक दिये थे। सुनिये गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा दी गयी बाइट।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़

जालौन पुलिस द्वारा हत्या की घटना का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण: 2 अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस द्वारा बताया गया कि दिनांक 3 जुलाई को थाना रामपुरा में वादी देवेन्द्र सिंह द्वारा तहरीरी सूचना दी गई है कि अभियुक्तगण द्वारा वादी की माँ मीना देवी पत्नी स्व० कल्लू सिंह राजावत उम्र करीब 50 वर्ष को मारपीट कर हत्या कर दी गयी है, जिसके संबन्ध में थाना रामपुरा में मु0अ0सं0 51/26 धारा 103 (1) बीएनएस बनाम लला उर्फ सहदेव आदि 02 नफर पंजीकृत हुआ था। घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक जालौन एवं क्षेत्राधिकारी माधौगढ के नेतृत्व में 02 टीमों का गठन किया गया था। दिनांक 4 जुलाई को थाना रामपुरा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया एवं उनकी निशादेही पर आलाकत्ल कुल्हाड़ी व बांस का डण्डा व घटना के वक्त पहने हुये कपड़े बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। पूछताछ में अभियुक्त रन सिंह उर्फ बसन्तू द्वारा बताया गया कि करीब 15 वर्ष पूर्व मृतका मीना देवी का मेरे पिता जन्ट सिंह से विवाद होने पर मृतका मीना ने मेरे पिता जन्ट सिंह को चप्पलों से मारा था जिससे मैं बहुत अपमानित महसूस करता था तथा अभियुक्त लला उर्फ सहदेव द्वारा बताया गया कि मृतका की पुत्री जिस गांव में ब्याही है उसी गांव के बगल में मेरी भी पुत्री ब्याही है मृतका की पुत्री के ससुरालीजनों से शादी को लेकर मुकदमा चल रहा था मृतका की पुत्री के ससुरीलजनों से मेरी बेटी के ससुरालीजनो का पारिवारिक सम्बन्ध था जिसके कारण मृतका मुझसे रंजिश मानती थी। इन्ही कारणों से रंजिश मानते हुये दिनांक 1/2 जुलाई की रात्रि में लला उर्फ सहदेव ने डंडे व रन सिंह उर्फ बसन्तू ने कुल्हाड़ी के मुन्द से सोते समय मृतका के सिर पर जोरदार प्रहार करके उसकी हत्या कर दी एवं डण्डा व कुल्हाड़ी नदी के पास झाडियों में फेक दिया व वहीं नहाकर पहने हुये कपड़े भी फेक दिये थे। सुनिये गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा दी गयी बाइट। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़

Orai, Jalaun | Jul 4, 2026

पिरौना गांव में मगरमच्छों की दस्तक से दहशत, ग्रामीणों ने एक को पकड़कर वन विभाग को सौंपा

जालौन। जनपद के एट थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पिरौना में शुक्रवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन मगरमच्छ आबादी क्षेत्र के पास घूमते हुए दिखाई दिए। अचानक मगरमच्छों के गांव की ओर पहुंचने की सूचना फैलते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 पुलिस और वन विभाग की टीम गांव पहुंची। इसी दौरान ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए रस्सियों की मदद से एक मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया और उसे वन विभाग के हवाले कर दिया। वहीं, अन्य मगरमच्छ वापस तालाब की ओर लौट गए।

ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के पास बड़ी माता मंदिर के पीछे स्थित तालाब में कई मगरमच्छ रहते हैं। बारिश के मौसम या जलस्तर बढ़ने पर वे अक्सर आबादी की ओर निकल आते हैं, जिससे गांव के लोगों में लगातार भय बना रहता है। बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर भी ग्रामीण चिंतित हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से तालाब की साफ-सफाई, गहरी खुदाई तथा वहां मौजूद मगरमच्छों के सुरक्षित रेस्क्यू की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

फिलहाल वन विभाग ने पकड़े गए मगरमच्छ को सुरक्षित कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई है कि मगरमच्छ दिखाई देने पर स्वयं जोखिम उठाने के बजाय तत्काल वन विभाग या पुलिस को सूचना दें और सतर्कता बरतें।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़

पिरौना गांव में मगरमच्छों की दस्तक से दहशत, ग्रामीणों ने एक को पकड़कर वन विभाग को सौंपा जालौन। जनपद के एट थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पिरौना में शुक्रवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन मगरमच्छ आबादी क्षेत्र के पास घूमते हुए दिखाई दिए। अचानक मगरमच्छों के गांव की ओर पहुंचने की सूचना फैलते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 पुलिस और वन विभाग की टीम गांव पहुंची। इसी दौरान ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए रस्सियों की मदद से एक मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया और उसे वन विभाग के हवाले कर दिया। वहीं, अन्य मगरमच्छ वापस तालाब की ओर लौट गए। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के पास बड़ी माता मंदिर के पीछे स्थित तालाब में कई मगरमच्छ रहते हैं। बारिश के मौसम या जलस्तर बढ़ने पर वे अक्सर आबादी की ओर निकल आते हैं, जिससे गांव के लोगों में लगातार भय बना रहता है। बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर भी ग्रामीण चिंतित हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से तालाब की साफ-सफाई, गहरी खुदाई तथा वहां मौजूद मगरमच्छों के सुरक्षित रेस्क्यू की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। फिलहाल वन विभाग ने पकड़े गए मगरमच्छ को सुरक्षित कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई है कि मगरमच्छ दिखाई देने पर स्वयं जोखिम उठाने के बजाय तत्काल वन विभाग या पुलिस को सूचना दें और सतर्कता बरतें। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़

Orai, Jalaun | Jul 4, 2026

जालौन में धड़ल्ले से सज रहे जुआरियों के अड्डे। खुलेआम सार्वजनिक जगह पर खेला जा रहा लाखों का जुआ। श्मशान घाट के पीछे दर्जनों जुआरी लगा रहे हजारों लाखों की हारजीत की बाजी। गांव में जुआरियों से परेशान ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर बनाया वीडियो और किया सोशल मीडिया पर वायरल। वीडियो वायरल होने के बाद अब सबकी निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर हैं। पूरा मामला जनपद जालौन के ग्राम कुकरगाँव का बताया जा रहा है। फिलहाल पूरे प्रकरण के सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उरई को जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। नोट: वीडियो के सटीक समय और स्थान की पुष्टि उरई दर्शन नहीं करता है। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़ - Orai News