मोतिहारी: पुलिस केंद्र मोतिहारी स्थित सभागार कक्ष में पुलिस पदाधिकारियों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
पुलिस केंद्र मोतिहारी स्थित सभागार कक्ष में पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिले के पुलिस पदाधिकारियों के लिए बिहार पुलिस मुख्यालय पटना से प्रशिक्षण प्राप्त कर आए मास्टर ट्रेनरों के द्वारा चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया.