मोतिहारी: संयुक्त कृषि भवन मोतिहारी के सभागार में कृषि कर्मियों को कृषि मोबाइल एप्लीकेशन का दिया गया प्रशिक्षण
संयुक्त कृषि भवन मोतिहारी के सभागार में चतुर्थ कृषि रोड मैप में किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ तथा अन्य सरकारी योजनाओं के लिए बिहार कृषि मोबाइल एप्लीकेशन का प्रशिक्षण दिया गया.इसका मुख्य उद्देश्य चतुर्थ कृषि रोड मैप में डिजिटल कृषि को बढ़ावा देने से कृषि विभाग के द्वारा किसानों के लिए बिहार कृषि वेबपोर्टल मोबाइल एप्लीकेशन की सेवा शुभारंभ किया जाना है.