मोतिहारी: पूर्वी चम्पारण में मतदान कार्य को सफलता पूवर्क सम्पन्न कराने के लिए मतदान कर्मियों को दो चरणों में दिया जाएगा प्रशिक्षण
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बताया कि मतदान कार्य को सफलता पूर्वक संपन्न कराने को लेकर प्रतिनियुक्त 34000 कर्मियों को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।इसके लिए प्रशिक्षण प्रबंधन कोषांग को निर्देशित किया गया है। प्रथम चरण का प्रशिक्षण 5 से 15 अप्रैल तक दिया जाएगा।