मोतिहारी के नगर थाना चौक पर वाहन जांच में चोरी की बाइक के साथ एक बदमाश पकड़ा गया। जबकि उसका सहयोगी भीड़ का फायदा उठा फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश तुरकौलिया जयसिंहपुर का दिलीप कुमार है। उसके पास से पांच पांच सौ का 49 नोट यानि 25 हजार 500 रुपये बरामद हुआ है। फरार बदमाश जयसिंहपुर का ही सत्येन्द्र कुमार है।