मोतिहारी: नालंदा के पत्रकार दीपक विश्वकर्मा को गोली मारकर घायल करने मामले की एनयूजे ने की निंदा, की गिरफ्तारी की मांग
नालन्दा के वरिष्ठ पत्रकार दीपक विश्वकर्मा को अपराधियों द्वारा गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल करने की घटना की 'नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट, निंदा की है। एनयूजे पूर्वी चंपारण मोतिहारी इकाई के जिला संयोजक राजन दत्त द्विवेदी व अन्य एक बयान जारी कर अपराधियों की अविलम्ब गिरफ्तारी व घायल पत्रकार की समुचित इलाज की व्यवस्था करने की सरकार से मांग की है।