हरियाणा कांग्रेस परिवार के हमारे अभिभावक, पूर्व कैबिनेट मंत्री और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहे चौ. फूल चंद मुलाना जी के निधन की खबर हम सभी के लिए बेहद पीड़ादायक है।
आज अंबाला स्थित उनके निवास पर पहुँचकर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुआ। कुशल संगठनकर्ता, योग्य प्रशासक और बेहद सरल व जिंदादिल इंसान के रूप में उनकी स्मृति को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उनके न रहने से जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।
दुःख की इस घड़ी में परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदनाएं प्रकट की एवं उन्हें ढांढस बंधाया।
ॐ शांति 🙏
Thanesar, Kurukshetra | Nov 21, 2026