सिरसागंज: लखनऊ में हुई बॉडीबिल्डर्स प्रतियोगिता में गांव खोरई अजनौरा निवासी अनुज ने तीसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन
फिरोजाबाद की तहसील सिरसागंज के थाना नगला खंगर अन्तर्गत ग्राम खोरई अजनौरा निवासी 25 वर्षीय अनुज कुमार पुत्र मातादीन ने लखनऊ में हुए फिटनेस एंड बॉडी बिल्डर्स प्रतियोगिता 2024 में तीसरा स्थान पाकर मिस्टर यूपी का खिताब जीता और जनपद फिरोजाबाद अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। जिसको लेकर अनुज के गांव व परिवार में खुशी का माहौल है।