सिरसागंज: नगर के मोहल्ला भदेसरा में 6 दिन पूर्व घर से बाजार को निकली युवती का नहीं लगा कोई सुराग, गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई गई दर्ज
फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज के मोहल्ला भदेसरा निवासी एक महिला की 20 वर्षीय बेटी घर से बाजार जाने की कहकर निकली थी। उसके बाद वह घर वापस लौटकर नहीं आई, तभी परिजनों को चिंता होने लगी और आसपास क्षेत्र व सभी रिश्तेदारियों में काफी खोजबीन के बावजूद भी अभी तक उनकी बेटी का कोई अता पता नहीं चल सका है। वहीं परिजनों द्वारा सिरसागंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई गई दर्ज।