सिरसागंज: नगर में एक पत्रकार की ईमेल आईडी की गई हैक, फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर मांगे जा रहे रुपए, थाने में की मामले की शिकायत
नगर सिरसागंज में एक पत्रकार की ईमेल आईडी हैक कर परिचितों से रुपए मांगे जाने का मामला सामने आया है इसे लेकर पीड़ित पत्रकार द्वारा बताया गया कि उनकी ईमेल आईडी किसी अज्ञात हैकर ने हैक कर ली, इसके बाद हैकर द्वारा परिचितों से मैसेज कर रुपए मांगे जा रहे हैं।