सिरसागंज: कैबिनेट मंत्री ने किया 6.5 करोड़ की पर्यटन परियोजनाओं का शिलान्यास, सिरसागंज क्षेत्र के चार मंदिरों का होगा कायाकल्प
सिरसागंज क्षेत्र के चार मंदिरों का करोड़ों की पर्यटन विकास होगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मंदिरों के सौंदर्यीकरण और विकास कार्य का शिलान्यास किया। सिरसाखास के नादेश्वर मंदिर, नगला मुरली स्थित मौलेश्वर मंदिर, गांव भुताई स्थित बाबा भोले व बजरंगबली मंदिर एवं सिरसागंज नगर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के सौंदर्यीकरण के कार्य का शुभारम्भ हुआ।