सिरसागंज: थाना नसीरपुर क्षेत्र में डीजल डालकर जान से करने के प्रयास में वांछित चल रहे 2 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर पुलिस टीम द्वारा वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार विगत 23 जनवरी को ग्राम रजौरा में इन आरोपियों द्वारा पीड़िता शिवानी पर डीजल डालकर जान से मारने का प्रयास किया गया था। जिसका मामला थाना नसीरपुर पर पंजीकृत है।