सिरसागंज: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने सिरसागंज में अपने निज निवास पर लगाया जनता दरबार, जनसमस्याएं सुन निस्तारण के दिए निर्देश
प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज में कुंन्जपुरा रोड स्थित अपने निज निवास पर रविवार को जनता दरबार लगाकर फरियादियों की समस्याओं को सुना और कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराते हुए शेष को उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों निर्देश दिये।