Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image
image
image

कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देश पर जिले में संचालित कोचिंग सेंटर एवं लाइब्रेरी का अधिकारियों ने किया निरीक्षण सुरक्षा मानकों का कराया गया परीक्षण ---- कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार संबंधित अधिकारियों द्वारा जिले में संचालित समस्त कोचिंग सेंटर एवं लाइब्रेरी में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निर्देशों के परिपालन में सभी अनुविभागीय एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अधिकारियों द्वारा टीकमगढ़, बल्देवगढ़ तथा पलेरा सहित अन्य क्षेत्रों में संचालित कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गये। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक संस्थान में अग्नि सुरक्षा के समुचित प्रबंध अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों। परिसर में पर्याप्त संख्या में फायर एक्सटिंग्विशर लगाए जाएं तथा संस्थान के संचालक, प्रबंधक एवं प्रत्येक कक्षा के कम से कम पांच विद्यार्थियों को फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जाये। अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक कोचिंग सेंटर एवं लाइब्रेरी में आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट गेट) की व्यवस्था अनिवार्य रूप से हो, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में सुरक्षित एवं शीघ्र निकासी सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान संचालकों को बताया गया कि लाइब्रेरी का विधिवत पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) कराया जाना अनिवार्य है। बिना पंजीयन के लाइब्रेरी का संचालन स्वीकार्य नहीं होगा। अधिकारियों ने सभी संचालकों को निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं शासन के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करने के निर्देश दिए तथा कहा कि सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अंजली शर्मा, श्री निशांत भूरिया, तहसीलदार बल्देवगढ़ डॉ. एके गुप्ता, तहसीलदार श्री श्रीपत अहिरवार, सीएमओ पलेरा सुश्री शिवि उपाध्याय एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgrah

MORE NEWS

शासकीय आईटीआई टीकमगढ़ में हीरो मोटोकॉर्प नीमराना द्वारा कैंपस प्लेसमेंट आयोजित
-
19 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
---
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, टीकमगढ़ में आज दिनांक 24 जून 2026 को देश की अग्रणी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प द्वारा आई.टी.आई. उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव में विभिन्न ट्रेडों के 42 योग्य अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं मूल्यांकन किया गया, जिसके आधार पर कुल 19 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

चयनित अभ्यर्थियों को 19,988 रूपये प्रतिमाह वेतनमान पर नियुक्ति का अवसर प्रदान किया गया है। इस सफल प्लेसमेंट अभियान से संस्थान के प्रशिक्षार्थियों को रोजगार प्राप्त करने का उत्कृष्ट अवसर मिला है तथा यह संस्था की रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण व्यवस्था का सकारात्मक परिणाम है।

#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgrah

शासकीय आईटीआई टीकमगढ़ में हीरो मोटोकॉर्प नीमराना द्वारा कैंपस प्लेसमेंट आयोजित - 19 अभ्यर्थियों का हुआ चयन --- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, टीकमगढ़ में आज दिनांक 24 जून 2026 को देश की अग्रणी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प द्वारा आई.टी.आई. उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव में विभिन्न ट्रेडों के 42 योग्य अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं मूल्यांकन किया गया, जिसके आधार पर कुल 19 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को 19,988 रूपये प्रतिमाह वेतनमान पर नियुक्ति का अवसर प्रदान किया गया है। इस सफल प्लेसमेंट अभियान से संस्थान के प्रशिक्षार्थियों को रोजगार प्राप्त करने का उत्कृष्ट अवसर मिला है तथा यह संस्था की रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण व्यवस्था का सकारात्मक परिणाम है। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgrah

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत समर्रा, अजनौर,भदौरा, रसोई और नैनवारी में जल स्रोत पूजन एवं गंगा कलश यात्रा
---
मध्यप्रदेश शासन के योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा संचालित मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्ग दर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान विकासखंड टीकमगढ़, जिला टीकमगढ़ में “जल स्रोत पूजन एवं गंगा कलश यात्रा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक संस्था एवं नवांकुर संस्था दमक समाज सेवी संस्था, टीकमगढ़ के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना, जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश देना तथा आमजन को जल बचाने हेतु प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ जल स्रोत पूजन के साथ किया गया, जिसमें उपस्थित अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण नागरिकों ने सहभागिता करते हुए जल के महत्व को समझने एवं उसे संरक्षित रखने का संकल्प लिया। इसके पश्चात जल बचाने हेतु सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ईस दौरान “जल है तो कल है”, “सुरक्षित जल, समृद्ध कल” जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया गया तथा नागरिकों को जल के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत में कुओं, हैंडपंपों, बावड़ियों एवं तालाबों की साफ-सफाई का कार्य भी किया गया। स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों ने श्रमदान कर जल स्रोतों की स्वच्छता में योगदान दिया। इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में जल संकट एक गंभीर समस्या बनती जा रही है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह जल का सदुपयोग करे तथा जल स्रोतों को प्रदूषित होने से बचाए।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यदि आज जल को सुरक्षित नहीं रखा गया तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। अतः सभी नागरिकों को वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों की नियमित साफ-सफाई तथा जल के अनावश्यक उपयोग को रोकने के लिए आगे आना चाहिए।

#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgrah

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत समर्रा, अजनौर,भदौरा, रसोई और नैनवारी में जल स्रोत पूजन एवं गंगा कलश यात्रा --- मध्यप्रदेश शासन के योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा संचालित मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्ग दर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान विकासखंड टीकमगढ़, जिला टीकमगढ़ में “जल स्रोत पूजन एवं गंगा कलश यात्रा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक संस्था एवं नवांकुर संस्था दमक समाज सेवी संस्था, टीकमगढ़ के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना, जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश देना तथा आमजन को जल बचाने हेतु प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ जल स्रोत पूजन के साथ किया गया, जिसमें उपस्थित अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण नागरिकों ने सहभागिता करते हुए जल के महत्व को समझने एवं उसे संरक्षित रखने का संकल्प लिया। इसके पश्चात जल बचाने हेतु सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ईस दौरान “जल है तो कल है”, “सुरक्षित जल, समृद्ध कल” जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया गया तथा नागरिकों को जल के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत में कुओं, हैंडपंपों, बावड़ियों एवं तालाबों की साफ-सफाई का कार्य भी किया गया। स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों ने श्रमदान कर जल स्रोतों की स्वच्छता में योगदान दिया। इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में जल संकट एक गंभीर समस्या बनती जा रही है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह जल का सदुपयोग करे तथा जल स्रोतों को प्रदूषित होने से बचाए। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यदि आज जल को सुरक्षित नहीं रखा गया तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। अतः सभी नागरिकों को वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों की नियमित साफ-सफाई तथा जल के अनावश्यक उपयोग को रोकने के लिए आगे आना चाहिए। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgrah

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

जिला शिक्षा अधिकारी हनुमत सिंह को शिक्षा अधिकारी के पद से हटाया पद छोड़ने को तैयार नहीं मीडिया id को धकेलते नजर आए #टीकमगढ़ #MPNews #BigBreaking #tikamgarh The Bundelkhand Top हमारा टीकमगढ़ TheBharat/द भारत अपना टीकमगढ़ Collector Tikamgarh Jansampark Madhya Pradesh PRO Tikamgarh

जिला शिक्षा अधिकारी हनुमत सिंह को शिक्षा अधिकारी के पद से हटाया पद छोड़ने को तैयार नहीं मीडिया id को धकेलते नजर आए #टीकमगढ़ #MPNews #BigBreaking #tikamgarh The Bundelkhand Top हमारा टीकमगढ़ TheBharat/द भारत अपना टीकमगढ़ Collector Tikamgarh Jansampark Madhya Pradesh PRO Tikamgarh

Tikamgarh, Tikamgarh | Jun 24, 2026

साइबर अपराध पर सख्ती: एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में 'सेफ क्लिक' अभियान का आगाज

टीकमगढ़। मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम और डिजिटल सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेशव्यापी 15 दिवसीय "सेफ क्लिक" अभियान की शुरुआत सोमवार से की गई। टीकमगढ़ जिले में अभियान का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में किया गया। 
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई ने बताया कि अभियान के दौरान स्कूलों, कॉलेजों, शासकीय एवं निजी संस्थाओं, ग्राम पंचायतों तथा नगरीय क्षेत्रों में चौपाल और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, साइबर फ्रॉड और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े विषयों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों से बचाव के लिए जन-जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है। 
अभियान के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के माध्यम से भी व्यापक प्रचार हमारा टीकमगढ़ TheBharat/द भारत अपना टीकमगढ़ SP Tikamgarh PRO Tikamgarh Hindi panchayat- हिंदी पंचायत Public Tikamgarh The Bundelkhand Top

साइबर अपराध पर सख्ती: एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में 'सेफ क्लिक' अभियान का आगाज टीकमगढ़। मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम और डिजिटल सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेशव्यापी 15 दिवसीय "सेफ क्लिक" अभियान की शुरुआत सोमवार से की गई। टीकमगढ़ जिले में अभियान का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में किया गया। एसपी मनोहर सिंह मंडलोई ने बताया कि अभियान के दौरान स्कूलों, कॉलेजों, शासकीय एवं निजी संस्थाओं, ग्राम पंचायतों तथा नगरीय क्षेत्रों में चौपाल और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, साइबर फ्रॉड और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े विषयों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों से बचाव के लिए जन-जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है। अभियान के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के माध्यम से भी व्यापक प्रचार हमारा टीकमगढ़ TheBharat/द भारत अपना टीकमगढ़ SP Tikamgarh PRO Tikamgarh Hindi panchayat- हिंदी पंचायत Public Tikamgarh The Bundelkhand Top

Tikamgarh, Tikamgarh | Jun 24, 2026