लखीसराय: लखीसराय के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस बल की हुई जाँच
शुक्रवार अपराह्न 12 बजे लखीसराय पुलिस के सोशल मीडिया साइट के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुरुवार एवं शुक्रवार के बीच रात्रि में सघन गश्ती अभियान चलाया गया. पुलिस उपाध्यक्ष रक्षित एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा भ्रमणशील रहकर गश्ती, ऑडी एवं डायल 112 की ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की औचक जांच की गई.