संपतचक: गौरीचक के सोहगी मोड़ पर गैरेज संचालक को दिनदहाड़े गोली मारी, इलाके में सनसनी
गौरीचक थाना क्षेत्र के सोहगी मोड़ पर उस समय सनसनी फैल गई जब चार पहिया वाहन से आए अज्ञात अपराधियों ने गैरेज संचालक को सरेआम दिनदहाड़े गोली मार दी। घायल संचालक की पहचान आलोक कुमार के रूप में हुई है जो यहां वर्षों से अपना गैरेज चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चार पहिया वाहन से आए करीब पांच की संख्या में अपराधियों ने संचालक को गोली मारी।