संपतचक: रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने किराना दुकानदार की गोली मारकर की हत्या
राजधानी पटना में अपराध का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की रात करीब 10:30 पर सनसनीखेज वारदात में बेखौफ अपराधियों ने सरेआम एक किराना दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के पूर्वी आशो चक के तृषा मिनी मार्केट के मालिक विक्रम कुमार झा के साथ घटित हुई। गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।