संपतचक: बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति चोरी मामले में भाकपा माले का प्रतिनिधिमंडल मिला गौरीचक थानाध्यक्ष से
6 जुलाई को गौरीचक थाना क्षेत्र के जैबर महादलित टोला से बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई।चोरी के बाद राजद, भाकपा माले एवं जन सुराज के नेतागण महादलित टोला जाकर लोगों से आपसी सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की थी। बाबा साहब की मूर्ति चोरी करने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग को लेकर माले नेता गौरीचक थाना पहुंचे।