संपतचक: वोटर लिस्ट संशोधन के विरोध में जनकपुर मोड पर बंद समर्थकों ने की आगजनी, यातायात ठप
वोटर लिस्ट में हो रहे कथित अनियमित संशोधन के विरोध में बुधवार की सुबह करीब 10:00 बजे से बंद समर्थकों ने गौरीचक के जनकपुर मोड पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने टायर जला कर आगजनी की और पटना गया राजकीय राजपथ एक को पूरी तरह से जाम कर दिया। जिससे घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप्प रही।