संपतचक: इलाही बाग में फर्नीचर दुकान का भव्य उद्घाटन, विधायक डॉ. रामानंद यादव ने फीता काटकर किया शुभारंभ
फतुहा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉक्टर रामानंद यादव ने शुक्रवार को पटना के इलाहीबाग इलाके में एक नई फर्नीचर दुकान का उद्घाटन किया और उन्होंने फीता काटकर उषा फर्नीचर दुकान का विधिवत शुभारंभ किया और व्यवसाय की सफलता की कामना की। विधायक ने कहा की स्थानीय स्तर पर ऐसे व्यवसायों के खुलने से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।