Public App Logo
घंटो मशक्कत के बाद भालू का किया गया रेस्क्यू कांकेर में लगातार भालुओं का आतंक बना हुआ है. भोजन पानी की तलाश में भालू जंगलों से निकल कर रिहायसी इलाको में पहुंच रहे है. आज शहर के संजय नगर वार्ड के घर में भालू घुस आया. सुबह उठते ही जब घर वालो की नजर पड़ी तो घर के लोग दहशत में आ गए. वन विभाग को इसकी सूचना दी गई. रिहायसी इलाका होने के कारण भालू का रेस्क्यू करना आसान नहीं था. ऐसे में रायपुर से आई विशेष टीम ने भालू को ट्रेंकुलाइज किया. जिसके बाद भालू को सुरक्षित पकड़ा गया. यह कोई पहला मामला नही जब भालू किसी के घर मे घुस आया हो रोजाना इस तरह की तस्वीर सामने आ रही है. रात के वक्त शहर के गली-मोहल्लों में अब लोग आने जाने से भी कतराने लगे है. #thelivenews #news #kanker #chhattisgarh #reels - Kanker News