Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
sklkr06
No video available
7
#आमरणअनशन #भ्रष्टाचार #नगरपरिषद #लखीसराय
Surajgarha, Lakhisarai
| Oct 17, 2024
#आमरणअनशन
#भ्रष्टाचार
#नगरपरिषद
#लखीसराय
#national
#politics
#administration
MORE NEWS
प्रेस विज्ञप्ति 18.07.2026 लखीसराय: महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण केंद्र ,लखीसराय की पहल से बना दिव्यांग बच्चा "दयूब कुमार" का आधार कार्ड । लखीसराय नगर परिषद स्थित बाजार समिति, काली पहाड़ी,वार्ड संख्या 33 स्थित परित्यक्त सरकारी भवन में अपने दो बच्चों के साथ जीवन यापन कर रही महिला नीतू कुमारी ने अपने 4 वर्षीय बच्चा जो आंख से न देख सकता है और हाथ पैर भी लकवाग्रस्त है। ऐसे दिव्यांग बच्चों को आधार कार्ड बनवाने के लिए कई आधार सेंटर पर गई लेकिन कहीं भी उस बच्चा का आधार कार्ड नहीं बना। थक हराकर घर बैठ गई। फिर लाल पहाड़ी निवासी सौरव कुमार ने फेसबुक के माध्यम से दिव्यांग बच्चों के लिए मदद की गुहार लगाई। फेसबुक के माध्यम से महिला सशक्तिकरण केंद्र के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने मामले को संज्ञान में लिया। और तत्परता दिखाते हुए संबंधित व्यक्ति सौरव कुमार से संपर्क स्थापित कर नीतू कुमारी और उनके दिव्यांग बच्चों से मुलाकत कर आधार कार्ड से संबंधित कर्मी से समन्वय स्थापित कर आधार कार्ड बनवाने में मदद की। बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र में माता-पिता केआधार नंबर नहीं जुड़े रहने के कारण आधार कार्ड बनवाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, फिर जिला मिशन समन्वयक के दिशा निर्देश में महिला सशक्तिकरण केंद्र के लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी ने सदर अस्पताल से समन्वय कर जन्म प्रमाण पत्र में माता-पिता का आधार नंबर जुड़वाने में सहायता की। इस सारे प्रकरण में सौरव कुमार ने व्यतिगत अभिरुचि लेते हुए आधारकार्ड जुड़वाने से लेकर आधार कार्ड बनवाने तक अपनी भूमिका निस्वार्थ भाव से निभाई। आधार कार्ड बनने पर सौरव कुमार एवं दयूब कुमार के माता पिता ने खुशी जाहिर की और संबंधित सभी कर्मियों और जिला प्रशासन का आभार जताया। इस दौरान जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने दिव्यांग पेंशन के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र,प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, कन्या उत्थान योजना एवं आंगनबाड़ी केंद्र से मिलने वाले सेवाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 181 की भी जानकारी दी गई। पूरे प्रकरण में जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार के अलावा लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी, नवीन कुमार वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार और MTS नवीन्द्र दास का भी सराहनीय योगदान रहा।
Lakhisarai, Bihar | Jul 18, 2026
प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। जिला पदाधिकारी, श्री शैलेंद्र कुमार द्वारा दिनांक 17 जुलाई 2026 की रात्रि 07:58 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बड़हिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल का मुख्य द्वार बंद पाया गया, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर स्थिति उजागर हुई। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर 3:00 बजे के बाद अधिकांश चिकित्सक अस्पताल छोड़कर चले जाते हैं, जिसके कारण मरीजों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं प्रभावी रूप से संचालित नहीं हो रही हैं तथा चिकित्सकों की अनुपस्थिति के कारण मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। रोस्टर अनुसार शनिवार को डॉक्टर मनीष साहू और डॉक्टर वंदना कुमारी को 8:00 बजे तक ड्यूटी पर रहना था और उसके उपरांत मनीष साहू को रहना बताया गया ऐसा प्रकाश में आया है कि एक ही व्यक्ति दो तीन शिफ्ट में दूसरे की जगह ड्यूटी करते हैं और इस प्रकार का त्रुटि पूर्ण रोस्टर भी बनाए हुए हैं। जिला पदाधिकारी ने रोस्टर की जांच करने तथा सभी संबंधित से स्पष्टीकरण की मांग करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया। इसके साथ ही जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि अस्पताल परिसर के बाहर सभी चिकित्सकों का रोस्टर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किया जाए, ताकि आमजन को उपलब्ध चिकित्सकों की जानकारी मिल सके। निरीक्षण के दौरान यह भी जानकारी मिली कि अस्पताल को अनधिकृत लोगों द्वारा अनधिकृत रूप से पुराने रेफरल अस्पताल परिसर में संचालित किया जा रहा है, जिस पर जिला पदाधिकारी ने असंतोष व्यक्त करते हुए तत्काल स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने एवं दोषियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि आपातकालीन सेवाओं को अविलंब बहाल करते हुए अधिकृत स्थान, अर्थात नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में अधिकृत डॉक्टरों के द्वारा (अनुमोदित चिकित्सकों के रोस्टर के अनुसार) दिनांक 18.07.2026 से नियमित रूप से संचालन सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बड़हिया को निर्देश दिया गया कि नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में यथाशीघ्र 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को निर्बाध चिकित्सा सेवाएं मिल सकें। इस निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रभाकर कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी बड़हिया सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
Lakhisarai, Bihar | Jul 18, 2026
प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक: 18.07.2026 आज दिनांक 18 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी, लखीसराय श्री शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में मॉडल स्कूलों के शुभारंभ कार्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि दिनांक 19 जुलाई 2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा द्वारा बेगूसराय से लाइव प्रसारण के माध्यम से मॉडल स्कूलों का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर लखीसराय जिले के विभिन्न प्रखंडों के चयनित विद्यालयों—उच्च विद्यालय हलसी, उच्च विद्यालय रामगढ़ चौक, केन्द्रीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लखीसराय, मालती रामाश्रय उच्च विद्यालय बड़हिया, उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपरिया, उच्च विद्यालय नरोत्तमपुर कजरा, सूर्यगढ़ा तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय मननपुर (चानन)—में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तैयार कर उसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम में स्वागत गान, पदाधिकारियों का संबोधन, माननीय जनप्रतिनिधियों का उद्बोधन तथा धन्यवाद ज्ञापन शामिल रहेगा। उन्होंने सभी विद्यालयों में साफ-सफाई, समुचित बैठने की व्यवस्था एवं तकनीकी तैयारियों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सभी शिक्षकों को निर्धारित ड्रेस कोड एवं पहचान पत्र (आई-कार्ड) के साथ उपस्थित रहने को कहा गया। कार्यक्रम के दौरान निर्बाध प्रसारण हेतु पावर बैकअप की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक विद्यालय में ड्यूटी रोस्टर बनाकर शिक्षकों की जिम्मेदारी तय करने, कंट्रोल रूम स्थापित करने तथा प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा गया। प्राचार्यों को निर्देशित किया गया कि वे माननीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करें तथा उनकी गरिमामयी उपस्थिति सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी सात माॅडल विद्यालय के लिए सात वरीय पदाधिकारी को कार्यक्रम की सफलता के लिए निर्देशित किया गया। इसके साथ ही आज उन मॉडल विद्यालयों की तैयारी का निरीक्षण शाम को जिला पदाधिकारी के द्वारा अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अन्य जिला के वरीय पदाधिकारी के साथ करने की योजना से सबको अवगत कराया गया ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। बैठक में अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रभाकर कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री यदुवंश राम, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा विभाग) तथा संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।
Lakhisarai, Bihar | Jul 18, 2026
🚨 झाड़ियों में मिला खू*न से लथपथ अज्ञात श*व, लखीसराय में सनसनी... कौन है मृ*तक ? #Lakhisarai #Suryagarha #PiriBazar #Maheshpur #BiharNews #CrimeNews #MurderMystery #FSL #PoliceInvestigation #AgyatShav #LatestNews #SwajanSamachar #BiharCrime #Police
Surajgarha, Lakhisarai | Jul 18, 2026
जिला मत्स्य पदाधिकारी, लखीसराय, श्री विकास कुमार सिंह द्वारा डेयरी, मत्स्य, एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार, पटना (मत्स्य निदेशालय) द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जिला प्रशासन, लखीसराय के फेसबुक पेज से लाइव के माध्यम से दी जा रही है। नोट - जिला मत्स्य कार्यालय, लखीसराय प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित संयुक्त कार्यालय भवन में संचालित है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Lakhisarai, Bihar | Jul 18, 2026