खड़गपुर: खड़गपुर बरियारपुर एनएच 333 मार्ग पर चढ़ा बाढ़ का पानी, यातायात प्रभावित, सड़क बना युवाओं का स्विमिंग पूल
मुंगेर में बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है।निचले इलाके के बाद गंगा का पानी अब ऊपरी इलाकों में भी फैलने लगा है। खड़गपुर बरियारपुर एनएच हाइवे संख्या 333 पर भी कई जगह दो फीट से अधिक पानी बह रहा है।वहीं इस सड़क पर पानी आ जाने की वजह से राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।वहीं सड़क पर बह रहे पानी का स्थानीय युवा लुफ्त उठाते नजर आए।