गुमला: बेटी पर खाते से यूपीआई के जरिए 31.82 लाख रुपये निकालने का आरोप
Gumla, Gumla | Sep 30, 2026 गुमला थाना क्षेत्र के खोरा जाम टोली निवासी चुझ्या देवी ने अपने बैंक खाते से 31 लाख 82 हजार 800 रुपये की ऑनलाइन निकासी किए जाने की शिकायत थाना प्रभारी से की है। महिला ने अपनी बेटी पर यूपीआई के माध्यम से राशि निकालने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, चुझ्या देवी का खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की गुमला शाखा में है।