गुमला: बकसपुर मेला जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, दो साथी घायल
Gumla, Gumla | Nov 10, 2026 कामडारा थाना क्षेत्र के टीटीही पाकइर टोली निवासी 20 वर्षीय सिलस सोरेन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिलस सोरेन सोमवार की रात अपने दो साथियों के साथ बाइक से बकसपुर मेला देखने जा रहा था। इसी दौरान बकसपुर पुल के समीप बाइक अनियंत्रित